खबर शहर , UP News: दवा की जगह 9वीं की छात्रा ने पी लिया कीटनाशक… तोड़ दिया दम, घर में मची चीख पुकार – INA

राजधानी लखनऊ में पारा इलाके में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने गलती से खांसी की दवा की जगह कीटनाशक पी ली। छात्रा को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

पारा के मायापुरम बुद्धेश्वर बिहार के रहने वाली सृष्टि चौरसिया (15) राजकीय इंटर कॉलेज से कक्षा 9 की छात्रा थीं। पिता अनूप चौरसिया ने बताया बेटी सृष्टि को कुछ दिनों से खांसी आ रही थी। 26 नवंबर को उसने घर में कीटनाशक दवा को खांसी की दवा समझकर पी लिया। कुछ देर के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मां सुमन ने पूछा तो बताया कि उसने बताया कि उसने खांसी का सीरप पिया है। 

प्राइवेट नौकरी करते हैं पिता

मां ने जब चेक किया तो पता चला कि खांसी के सिरप की शीशी में कीटनाशक भरकर रखा था। परिजनों ने सृष्टि को फौरन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार सुबह छात्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता अनूप प्राइवेट नौकरी करते हैं। छात्रा के परिवार में दो भाई यश व राज हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button