Sport : CSK को IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा गणित #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर काफी ज्यादा रोमांचक हो गया है. अब तक आईपीएल 2026 में कुल 50 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसके बावजूद अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि कौन-कौस सी टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस भी जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि उनकी टीम CSK के कितने मैच जीतने के साथ ही आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बना लेगी. तो आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
प्वाइंट्स टेबल में क्या है CSK की स्थिति
आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कुल 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सीएसके को 5 मैचों में जीत मिली है. तो वहीं टीम को 5 मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है. इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के कुल 10 अंक हैं और वो अंक तालिका में छठवें स्थान पर है. CSK का नेट रन रेट 0.115 है.
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के शुरुआत 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सीएसके को चौथे और पांचवें मैच में जीत मिली थी. इसके बाद फिर से रुतुराज गायकवाड़ की टीम को छठे मैच में चौथी हार मिली. CSK ने सातवां मैच जीता और आठवें मैच में उसे हार मिली. चेन्नई ने 9वें और 10वें मैच को जीतकर 5 जीत अर्जित कर कुल 10 प्वाइंट्स अब हासिल कर लिए हैं.
Skipper Rutu steering the way 🦁 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/BpIxuilTnr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 8, 2026
आईपीएल 2026 प्लेऑफ में CSK कितने मैच जीतकर पहुंच जाएगी
अब चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनानी है और किसी दूसरी टीम के भरोसे नहीं रहना है तो उसे, अपने बाकी बचे हुए सभी मैच जीतने होगें. अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने सभी मैच जीत जाती है तो वो आसानी से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में एंट्री कर लेगी.
चेन्नई सुपर किंग अब तक अपने 10 मैच खेल चुकी है और उसके 10 अंक है. अब उसके पास 4 मैच बाकी बचे हुए हैं. इन 4 मैचों को CSK जीत लेती है तो उसके कुल 18 अंक हो जाएंगे. ऐसे में वो अपने सभी मैच जीतकर आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. अगर वो इसमें से 2 मैच हार जाती है, तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा.
इस स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स के 14 अंक ही हो पाएंगे. ऐसे में उनसे दूसरी टीमों की हार की दुआ करनी होगी. इसके साथ ही सीएसके को दूसरी टीमों के ऊपर पूरी तरह से निर्भर रहना होगा कि उनका नेट रन रेट सीएसके से कम हो, जिसके आधार पर अगर किसी अन्य टीम के भी 14 अंक हो तो सीएसके नेट रन रेट के आधार पर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लें.
IPL 2026 POINTS TABLE IS GETTING CLOSE – NO ONE CAN PREDICT THE TOP 2 🔥 pic.twitter.com/6NX4nmz7QS
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 7, 2026
चेन्नई अब कहां और किसके साथ खेलने की अपने अगले मैच
चेन्नई सुपर किंग्स 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपना 11वां मैच खेलेगी. सीएसके का 12वां मैच भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है, जो 15 मई को होगा. इसके बाद सीएसके अपना 13वां मैच 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी. चेन्नई अपने अंतिम मैच में 21 मई को गुजरात टाइटंस से टकराएगी. ऐसे में उसके सामने हैदराबाद और गुजरात की कड़ी चुनौती भी पेश आने वाली है.
Onwards and upwards from here! 💪🦁 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/CLUi295V1x
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 8, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस.
ये भी पढ़ें : ‘हम प्रेशर में थे, किस्मत अच्छी रही..’ RCB को हराने के बाद ऋषभ पंत का बयान, जानिए किन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय
CSK को IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा गणित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









