Sport : दिल्ली में आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक, IPL मैच के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग के लिए खास इंतजाम #INA

Delhi Traffic Advisory For IPL Match 51: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच को लेकर फैंस के बीच जोश देखने को मिल रहा है. चूंकि, अब यहां से अगर दिल्ली मैच हारती है, तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो जाएगा. इसलिए KKR के साथ खेले जाने वाले आज के मैच में दिल्ली हर हाल में मैच जीतना चाहेगी. ऐसे में रोमांचक मैच देखने को मिलना तय है. इस मैच की तैयारी न केवल खिलाड़ियों ने बल्कि दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने भी कर ली है और एडवाइडरी जारी की है. आइए जानते हैं कि DC VS KKR मैच के दौरान किन रास्तों पर भारी जाम रहेगा…

यातायात सूचना

8 मई, 2026 को शाम 7:00 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले टाटा आईपीएल 2026 मैच के संबंध में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. दिल्ली पुलिस ने शहर में स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए एडवाइजरी जारी की है. 

कहां मिलेगी पार्किंग की सुविधा?

बताया है कि प्रतिबंधित सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को टो किया जाएगा और कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसलिए नो-पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क करने की गलती न करें. अब सवाल उठता है कि पार्किंग के फुल होने पर गाड़ी कहां खड़ी की जाए.

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, ये बात किसी से छिपी नहीं है कि स्टेडियम के पास लिमिटेड पार्किंग है. ऐसे में मैच देखने जाने वाले नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. आप अपना वाहन इन जगहों पर पार्क करके बस या अन्य सार्वजनिक वाहन से स्टेडियम पहुंच सकते हैं. माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

एडवाइजरी के मुताबिक संभावित प्रभावित मार्ग

  • बहादुर शाह जफर मार्ग
  • जेएलएन मार्ग
  • आसफ अली रोड
  • रिंग रोड (राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक)

दिल्ली पुलिस ने दी सलाह

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी के माध्यम से जनता को सलाह भी दी है. बताया है कि वह किन रास्तों का आज इस्तेमाल करें, ताकि उन्हें ट्रैफिक का सामना न करना पड़े. 

  •  माता सुंदरी, वेलोड्रोम रोड और राजघाट पर पार्क एंड राइड सुविधाओं का उपयोग करें.
  • भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.

ये भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे? समझिए पूरा समीकरण

दिल्ली में आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक, IPL मैच के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग के लिए खास इंतजाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button