ख़बर – अपराधियों के खिलाफ दौसा पुलिस का अभियान, दबिश देकर 45 बदमाश किए गिरफ्तार- INA

दौसा (ब्यूरो)। विधान सभा उप चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गिरफतारी अभियान के तहत पुलिस द्वारा दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया। जिले के 386 पुलिस कर्मियों की 61 टीमों द्वारा एक साथ एक ही समय पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसमें 165 स्थानों पर दबिश देकर 45 अपराधियों को गिरफतार किया गया।
इनमें अवैध फायर आर्म्स में 9 व अवैध हथियार में 2 व्यक्तियों को गिरफतार किया है। अवैध हथियार में 11 प्रकरण दर्ज कर 7 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 2 बंदूक व 2 चाकू बरामद किए गए।
एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिये सोमवार सुबह 4 बजे से सघन तलाशी, दबिश व छापेमारी की गई। अवैध फायर आर्म्स में 9 व अवैध हथियार में 2 व्यक्तियों को गिरफतार किया। अवैध हथियार में कार्यवाही करते हुए कुल 11 प्रकरण दर्ज कर 7 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 2 बंदूक व 2 चाकू बरामद किये गये।
एसपी रंजीता शर्मा ने बताया अपराधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा (महिमा मंडन) को क्षति करना, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक का पोस्ट करने व अफवाह फैलाने वाले पर निगरानी, अपराधी के निवास स्थान के क्षेत्रवासियों में सुरक्षा भावना पैदा करना, गैंग अपराधों पर अंकुश लगाना, फायर आर्म्स, अवैध शराब तथा नशे के प्रयोग पर अंकुश लगाना। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी। अभियान के दौरान गिरफ्त में आये अपराधियों से गहन पछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









