Sport : 'फोन उठाकर माफी मांगो, उसका भविष्य…' यशस्वी जायसवाल पर दिग्गज का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए गंभीर सवाल #INA

Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को आउट ऑफ फॉर्म होने और अनफिट होने के बावजूद टीम इंडिया में चुने जाने पर आढ़े हाथों लिया है. इसके साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में वनडे फॉर्मेट में जगह नहीं देने पर बड़ी बात बोली है. मांजरेकर ने साई सुदर्शन के बारे में भी बात की है.

संजय मांजरेकर ने एक निजी चैनल (स्पोर्ट्स स्टार) को दिए गए इंटरव्यू में रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में चुने जाने के बारे में बात की है. वहीं उन्होंने यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में रोहित शर्मा की वजह से जगह नहीं मिलने के बारे में भी खुलकर चर्चा की है. 

View this post on Instagram

संजय मांजरेकर ने अजीत अगरकर पर दिया बड़ा बयान

संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘साई सुदर्शन ने छोटे फॉर्मेट में अच्छा किया है. यशस्वी जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे में सेंचुरी बनाई लेकिन ये लोग देश को रिप्रेजेंट नहीं कर रहे हैं. सिलेक्टर्स ने उस अनुभवी खिलाड़ी को चुना है, जो आउट ऑफ फॉर्म है और उसकी फिटनेस पर सवालिया निशान है. मुझे सिलेक्शन प्रोसेस के पीछे का लॉजिक और विजन समझ नहीं आ रहा है. अगर उनसे कहा गया कि कॉम्प्रोमाइज करके रोहित शर्मा को चुनो, तो उन्हें फोन उठाकर जायसवाल से माफी मांगनी होगी’.

मांजरेकर ने आगे कहा कि, ‘यशस्वी जायसवाल एक युवा खिलाड़ी है जो टॉप लेवल पर योगदान दे रहा है और वह अपने प्राइम में है और उसका भविष्य अच्छा है. आपके पास गिल, साई सुदर्शन और जायसवाल हैं और वे आपके टॉप तीन हो सकते हैं. आप उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे हैं और रोहित शर्मा को प्रिफरेंस दे रहे हैं. विराट कोहली के साथ कम से कम कुछ तो अच्छा है. अजित अगरकर जो सोच रहे हैं, वो मेरी समझ से परे है और ये इंडियन क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है’.

रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र बनी समस्या

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं. वो लगातार फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर काफी सवाल भी खड़े हुए हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में खिलाया जाएगा या नहीं इसको लेकर सवाल बने हुए हैं. इस सबके बीच वो भारत की अफागानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा है, जो जून में होने वाली है.

View this post on Instagram

यशस्वी और रोहित का वनडे करियर

यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 4 वनडे मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 1 शतक की मदद से 171 रन बनाए हैं. वो भारत के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा ने टीम इंडिाय के लिए 282 मैचों की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतकों की मदद से 11577 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें : SRH vs RR Eliminator : सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की क्या है कमजोरी, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

'फोन उठाकर माफी मांगो, उसका भविष्य…' यशस्वी जायसवाल पर दिग्गज का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए गंभीर सवाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button