ख़बर – दरवाजे से चोर खोल ले गए तीन भैंस, पुलिस छानबीन में जुटी- INA


बलिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गोपालपुर गांव में 26 अक्टूबर की देर रात दरवाजे पर बांधी गई तीन भैंस को चोर खोल ले गए। पीड़िता रीना देवी पत्नी राज नारायण यादव ने घटना की सूचना सतनी सराय पुलिस चौकी तथा कोतवाली बलिया को लिखित तथा मौखिक रूप से दी मगर अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।




मीडिया से रूबरू होते हुए पीड़िता रीना देवी ने बताया कि भैंस चोरी होने की सूचना सतनी सराय पुलिस चौकी तथा कोतवाली बलिया को मौखिक रूप से दे दी हूं। लेकिन अभी तक भैंस मिल नहीं सकी है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस भैंस को खोज पाती है या फिर लीपा पोती में लग जाएगी।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button