ख़बर – पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी घायल, चोरी की मोटर साइकिल औऱ तमंचा बरामद- INA


गाजियाबाद। थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार गौकशी का अपराधी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।




पुलिस ने बताया कि बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान निठौरा अन्डर पास की तरफ जाने वाले मार्ग पर थाना लोनी पुलिस द्वारा अपराधी एवं थाना लोनी पुलिस में हुई मुठभेड़ के दौरान एक गौकश अपराधी शरीफ पुत्र कल्लू निवासी निठौरा रोड बबलू गार्डन लोनी उम्र करीब 38 वर्ष मुठभेड़ के दौरान बायें पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से थाना लोनी पर गौवध के अभियोग दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button