ख़बर – पुलिस ने 7 लाख रुपए गाड़ियों के साथ वाहन चोर को किया गिरफ्तार- INA

इंदौर। एमआईजी थाना पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एमआईजी, जूनी इंदौर, विजय नगर और कनाडिया थाना छेत्र से चोरी किए गए दोपहिया वाहन पुलिस ने सात लाख की गाड़ियों के साथ हाट पिपलिया के वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया है।
दरअसल इंदौर के एमआईजी थाना प्रभारी गश्त पर निकले थे, जहां बीट प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को एक वाहन चालक पर शक हुआ, जिसे रोक कर वाहन के दस्तावेज मांगे गए तो युवक के पास गाड़ी के दस्तावेज नहीं मिले।
पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी नम्बर के आधार पर जांच की तो उस गाड़ी की एमआईजी थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखी हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने युवक जतिन झांझा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके द्वारा चार अन्य थानो में वाहन चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने जतिन के पास से सात वाहन जब्त किए हैं जिनकी कीमत सात लाख रुपए बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









