ख़बर – पेड़ से बांधकर चोर की पिटाईः सहरसा में बेंच चोरी कर 150 रूपए में बेचा था- INA

सहरसा। सहरसा में बुधवार को सुबह एक चोर गृह स्वामी का बैंच चुराकर एक दुकानदार के हांथो बेच दिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो चोर को पकड़कर पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटने लगे। उसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस को बुलाकर चोर को सुपुर्द कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के संत नगर वार्ड नं 18 की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार चोर का नाम मुकेश पासवान है पिता का नाम कैलाश पासवान है जो सदर थाना क्षेत्र के आजाद चौक का रहने वाला बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









