ख़बर – फर्जी महिला थानेदार गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर होना बता दिल्ली, जयपुर, हरियाणा में 3 साल से वीआईपी सुविधा ले रही थी- INA


-12वीं तक पढ़ी आरोपी युवती खुद दसवीं में तीन बार फेल हुई, लेकिन युवाओं को भर्ती का झांसा देकर करोड़ो ठगे




चूरू। चूरू जिले की साहवा थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक फर्जी महिला थानेदार अंजू शर्मा पुत्री रामचन्द निवासी देवगढ़ को गिरफ्तार किया है। 12वीं पास उक्त युवती खुद दसवीं में तीन बार फेल हुई, लेकिन उसके द्वारा बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करना सामने आया है। पुलिस को इसके पास दिल्ली पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड एवं मोबाइल में दिल्ली पुलिस की यूनिफॉर्म पहने फोटोग्राफ व वीडियो मिले है।

एसपी जय यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल व सीओ रोहित सांखला के सुपरविजन में एसएचओ साहवा अल्का विश्नोई को सूचना मिली कि देवगढ़ निवासी युवती अंजू शर्मा पिछले काफी समय से दिल्ली पुलिस की महिला उप निरीक्षक बनकर वीआईपी सुविधा ले रही है और बेरोजगार युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी में भर्ती कराने की एवज में लाखों रुपए ऐंठती है।

एसपी यादव ने बताया कि गोपनीय रूप से जानकारी ली गई। सूचना पुख्ता होने पर संदिग्ध युवती अंजू शर्मा को दस्त्याब कर पूछताछ की गई तो युवती ने पिछले 3 साल से दिल्ली में रहना और अपने रिश्तेदारों, परिवारजन और पड़ोसियों को दिल्ली पुलिस में थानेदार होना बताया। युवती ने लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने की बात भी स्वीकार की है।

एक पीड़ित आया सामने

आरोपी फर्जी महिला थानेदार के विरुद्ध थाना साहवा इलाके के बनड़ा निवासी अर्जुन लाल नाई पुत्र महावीर सिंह (25) द्वारा दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 12.93 लाख रुपए ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आलीशान जीवन-यापन कर रही थी फर्जी महिला थानेदार अंजू

फर्जी महिला थानेदार अंजू ने चुरू, हनुमानगढ, फतेहाबाद, सिरसा व पानीपत के कई युवक-युवतियों को सरकारी नोकरी मे भर्ती का झाँसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी की है। इस वजह से यह आलीशान जीवन यापन कर रही थी। आरोपी महिला थानेदार ने किस-किस से ठगी की वारदात की है, इसकी जाँच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

3 साल से उठा रही थी वीआईपी सुविधा

आरोपी युवती फर्जी पुलिस कार्ड का उपयोग व पुलिस की वर्दी, कैप, बैल्ट पहनकर टोल, मन्दिरो व पार्किग की जगह दिल्ली, जयपुर व हरियाणा मे तीन साल से वीआईपी सुविधा का फायदा उठा रही थी।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button