ख़बर – विदिशा में 2 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, गढ़ी से 2 किलो गांजा ला रहे दो आरोपी गिरफ्तार- INA


विदिशा। सिविल लाइन पुलिस ने 2 लाख की ब्राउन शुगर और 2 किलो गांजे के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहर में भी चैकिंग प्वाइंट बनाकर शराब के नशे के वाहन चलाने वालों को दबोचा जा रहा है।




सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध नशे कारोबारियों की धरपकड़ अभियान में 14.3 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विनय शर्मा पिता शर्मा निवासी ग्राम हासुआ और राजू मनीष यादव पिता कमल सिंह से पुलिस दो लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की है। इनमें मनीष यादव करैयाखेड़ा का रहने वाला है।
सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गेहूखेड़ी ग्राम तरफ से दो व्यक्ति एक लाल कलर की बाइक से ब्राउन शुगर लेकर विदिशा तरफ आ रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो लोगों को रोका। आरोपी विनय के पास से 7.3 ग्राम और मनीष के पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। दोनों को न्यायालय पेश किया जाएगा।
इसी तरह थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध नशे कारोबारियों की धरपकड़ अभियान में 2 किलो गांजा के साथ बाइक सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी दीपक बैरागी पिता हुकुम सिंह बैरागी निवासी ग्राम सालेरा थाना कोतवाली जिला रायसेन, राहुल पिता तुलाराम अहिरवार निवासी ग्राम भोजपुरी टोला थाना सांची जिला रायसेन के पास यह गांजा मिला।
पुलिस ने बताया कि 8 नवंबर की दरमियानी रात सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की गढ़ी रायसेन तरफ से बाइक सवार दो व्यक्ति विदिशा तरफ अवैध मादक पदार्थ गाजा लेकर आ रहे हैं। किसी बाहरी तस्कर को देने वाले हैं।
सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो व्यक्तियों को एक थैले के साथ पकड़ा। तलाशी में 2 किलो गांजा मिला। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button