ख़बर – हत्या के मामले में जमानत पर आए युवक ने साथी युवक को चाकू से किया घायल, मामला दर्ज- INA


चंडीगढ़। हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आए एक युवक ने अपने साथी युवक के बाजू और सर के पास चाकू घोप कर उसकी जान का खतरे में डाल दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा टाउन निवासी माडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राहुल उर्फ पापड़ ने बताया कि वह अपने पिता के पास न्यू इंदिरा कॉलोनी स्थित झुग्गी नंबर 63 में गया हुआ था।
इस दौरान रात करीब 12 बजे आरोपी माडू भी वहा आ गया और उसके साथ बहस करने लगा, जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपने साथ लाए चाकू से उसपर हमला बोल दिया।
आरोपी ने उसकी बाजू और सर पर वार किया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घायल को सैक्टर 32 अस्पताल में पहुंचाकर उसे इलाज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी एक दूसरे को जानते है। उन्होंने शराब भी एक साथ पी थी। दोनों के बीच बहस भी हुई थी। इसी के चलते माडू ने राहुल पर हमला किया। माडू पर पहले ही मनीमाजरा थाने में हत्या का मामला दर्ज है। जिसके चलते वह जेल में था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद उसने यह अपराध कर दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button