ख़बर – हार्डकोर अपराधी जैद खान पठान को किया निरूद्ध- INA


प्रतापगढ़, । राजस्थान समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 2006 राजभाषा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर हार्डकोर बदमाश जैद खान पठान पुत्र आजम खान (23) निवासी अखेपुरा थाना प्रतापगढ़ को सोमवार को जिला कारागृह प्रतापगढ़ में निरुद्ध किया है।




एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में जिले के हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के अतंर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह व सीओ गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एसएचओ दीपक बंजारा द्वारा थाने के हार्डकोर अपराधी जैद खान पठान के खिलाफ राजपासा के तहत् कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन दिया था। जिला कलक्टर अंजलि राजोरिया द्वारा प्रतिवेदन को स्वीकार कर राजपासा के तहत् निरूद्ध करने के लिए गृह विभाग से अनुमोदन शक्तियां प्राप्त कर जैद खान के निरूद्वी आदेश जारी किये।

एसपी बंसल ने बताया कि हार्डकोर अपराधी जैद खान गंभीर अपराधिक कृत्यों में लिप्त हैं। इस पर मारपीट करने, लोगों को डराने धमकाने, असहाय व्यक्तियों की व विवादित सम्पतियों पर कब्जा करने, व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती वसूल करने, हत्या व अवैध हथियार रखने जैसे कुल 12 गंभीर प्रकृति के प्रकरण दर्ज है।

जैद खान पठान थाना प्रतापगढ का हिस्ट्रीशीटर व जिला स्तरीय सर्वाधिक सक्रिय हार्डकोर अपराधी है। इसके द्वारा किये जा रहे गम्भीर आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र की लोक शान्ति व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। साथ ही हार्डकोर अपराधी की गतिविधियों और क्रियाकलाप लोक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और साम्प्रदायिक सद्भाव बिगडने जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हुई है। हार्डकोर अपराधी जैद खान का सम्पर्क अन्य कई शातिर अपराधियों से हैं।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button