ख़बर – 47 लाख रुपये की हाइटेक साइबर ठगी का आरोपी शातिर ठग जयपुर से गिरफ्तार- INA


कोटा, । कोटा शहर की साइबर थाना पुलिस ने 47 लाख रुपए की हाईटेक ठगी के मामले में जयपुर के सांगानेर अंतर्गत देवास्यों की ढाणी निवासी शातिर ठग राजकुमार यादव पुत्र बोदूराम (24) को गिरफ्तार किया है। टीम को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने छतों पर पीछा कर पकड़ लिया। मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।




सिटी एसपी डा० अमृता दुहन ने बताया कि 14 मार्च को महावीर नगर द्वितीय निवासी रामप्रकाश गोयल ने साइबर पुलिस थाना पर रिपोर्ट दी थी कि 20 दिसम्बर, 2023 को उसके व्हाट्सएप पर 208 स्टाक मार्केट वेल्थ क्रिएशन ग्रुप का लिंक आया। ग्रुप के एडमिन राजीव मेहता ने मुझे पैसे कमाने का झासा देकर वैन गार्ड नाम का एप डाउनलोड करवाया। राजीव ने एप में निवेश करने के लिए और ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर उससे 47 लाख 15 हजार 507 रूपये के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवा लिए।

रिपोर्ट पर आईपीसी एंव आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के सुपरविजन एवं एसएचओ साइबर थाना विनोद कुमार आईपीएस के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा आरोपियो के द्वारा साइबर ठगी में प्रयोग किये गये बैंक खातों , मोबाइल नम्बरों का रिकार्ड प्राप्त कर तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुये जयपुर से आरोपी राजकुमार यादव निवासी जयपुर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार यादव से साईबर ठगी की वारदातों के बारे में गहनता से अनुसंधान किया गया तो आरोपी ने साइबर ठगी के लिए अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवाये जाकर व ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते पैसो में खरीदकर आम लोगों से ऑनलाईन साईबर ठगी करके लाखों रुपयो की राशि बैंक खातो में ट्रांसफर करना व कैश विड्राल करना पाया गया है। थाना पुलिस ने मामले में इससे पहले तेजराम यादव व नफीस मोहम्मद निवासी मनोहरपुर जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया था।

मुलजिम राजकुमार यादव ने अपने साथी तेजराम यादव व नफीस मोहम्मद से मिलकर लाखों रुपयो की ठगी की गयी है। आरोपी राजकुमार काफी समय से ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था। पूर्व में भी अभियुक्त 03 बार पुलिस टीम को गच्चा देकर भागने में सफल हो गया था। आरोपी का कोर्ट से 2 दिन रिमाण्ड लेकर साइबर ठगी की राशि व घटना में शामिल अन्य साइबर ठगों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल वजीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button