दिल्ली में छठ से पहले मुनक नहर का निरीक्षण:सिंगलपुर के प्रेमबाड़ी पुल क्षेत्र में विकास कार्यों का लिया जायजा, सफाई और लाइटिंग पर जोर- INA NEWS

छठ महापर्व से पहले मुनक नहर क्षेत्र के घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने सिंगलपुर स्थित प्रेमबाड़ी पुल के पास मुनक नहर क्षेत्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से समझौता और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी गंदगी और अव्यवस्था से जूझ रहे मुनक नहर क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी न हो, इसके लिए सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने घाटों की सीढ़ियों, पहुंच मार्गों, जल निकासी और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। घाटों पर आकर्षक लाइटिंग और सफाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने घाटों की दीवारों की पेंटिंग, फिनिशिंग और आसपास की सफाई समय से पूरी करने को कहा। निर्माण सामग्री और मलबा तत्काल हटाने के निर्देश दिए। छठ पर्व पर घाटों के आसपास आकर्षक लाइटिंग और झालरें लगाने को भी कहा। हरित पट्टियों के लिए बनेगा बेहतर डिजाइन मुख्यमंत्री ने पौधरोपण और लैंडस्केपिंग को योजनाबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्थान के अनुसार हरित पट्टियां विकसित की जाएं। सड़क, फुटपाथ और पुल के आसपास के विकास में पैदल यात्रियों और यातायात की सुविधा का ध्यान रखा जाए। कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं मुख्यमंत्री ने सड़कों और फुटपाथों पर कचरा जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के संग्रहण और निस्तारण की ऐसी व्यवस्था हो, जिससे स्थानीय निवासियों को दुर्गंध या गंदगी से परेशानी न हो।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button