Sport : न्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद पर सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट, क्या अब अगले मैच में मिलेगा मौका? #INA

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया. फैंस को उम्मीद थी कि 15 साल का ये खिलाड़ी मिले हुए मौके को भुनाकर कीवी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाएगा. मगर, बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका. वैभव ने 8 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. वह आउट होने के बाद काफी निराश दिखे, क्योंकि उन्होंने इस मौके का काफी वक्त तक बेंच पर बैठकर इंतजार किया था.

वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर हुए आउट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर उतरते हैं, तो हर किसी की नजरें सिर्फ उनपर ही टिकी होती हैं. अब न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और वह संजू सैमसन के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. मगर, इस मैच में वैभव बिलकुल फॉर्म में नहीं दिखे. उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया, जिसपर 4 रन बनाकर वह विकेट गंवा बैठे. 

वैभव को किसकी जगह मिला मौका?

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. दरअसल, ईशान को ग्रोइन इंजरी हुई, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट को फोर्स चेंज करना पड़ा और बेंच पर बैठे 15 साल के वैभव को अंतिम ग्यारह में शामिल कर लिया.

क्या अगले मैच में मिलेगा अब वैभव सूर्यवंशी को मौका?

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की इंजरी कितनी गंभीर है और अगले मैच में वह खेलेंगे या नहीं, इ्सपर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है. हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर ईशान फिट नहीं होते हैं, तो टीम मैनेजमेंट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में फिर से मौका दे सकता है. लेकिन, अगर ईशान फिट हो जाते हैं, तो सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, उन्हें मौका देने के फैसले पर आज की यानि दूसरे टी-20 मैच की पारी का कोई असर नहीं होगा.

मुश्किल में फंसी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि कप्तान अय्यर का ये फैसला भारत को भारी पड़ रहा है. पहले बैटिंग करते हुए मेजबान कीवी टीम ने 181 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. बताते चलें, अगर भारत इस मैच को जीतने में कामयाब होता है, तो वह सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर लेगा.

इस टारगेट को चेज करने उतरी टीम इंडिया नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रही है. 10.5 ओवर में ही 5 विकेट गंवा दिए और भारत का स्कोर 70/5 है. अभी लक्ष्य काफी दूर है और अब भारतीय खेमे की चिंता बढ़ गई है. टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन 14, वैभव सूर्यवंशी 4, श्रेयस अय्यर 7, अक्षर पटेल 11 और अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर आउट हुए. 

ये भी पढ़ें: ये क्या हुआ! आउट होकर भी अभिषेक शर्मा को नहीं लौटना पड़ा वापस, जानिए किस नियम से मिला जीवनदान?

न्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद पर सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट, क्या अब अगले मैच में मिलेगा मौका?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button