दिल्ली में यमुना की सफाई पर ₹8,941 करोड़ खर्च होंगे:43 परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास, 29 नए एसटीपी प्रोजेक्ट, पुराने संयंत्रों का अपग्रेडेशन होगा- INA NEWS

दिल्ली में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को दिल्ली में ₹8,941 करोड़ से अधिक की 43 सीवरेज और जल शोधन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। श्याम नगर फेज-1 में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इन परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। इसके तहत 29 विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं, पुराने एसटीपी के अपग्रेडेशन, नए सीवर कनेक्शन और सीवर नेटवर्क के विस्तार के कार्यों में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सीवेज शोधन क्षमता बढ़ाने और बिना उपचारित गंदे पानी को यमुना में जाने से रोकने में मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाना है। परियोजनाओं की प्रमुख बातें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |