दिल्ली CM ने नागेंद्र नाथ की नियुक्ति पर जताई खुशी:रेखा गुप्ता बोलीं- वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संगठन को एक नई ऊर्जा-मजबूती मिलेगी- INA NEWS

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ और कुशल रणनीतिकार नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को अब राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के पद पर नियुक्त किया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है। नागेंद्र नाथ बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे थे। उनको नया दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में भारी उत्साह है। भाजपा की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता ने इस नई सांगठनिक नियुक्ति पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बधाई संदेश में कहा कि ‘नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर वे उन्हें सहृदय बधाई देती हैं’। रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि त्रिपाठी के लंबे सांगठनिक अनुभव, मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व से देश भर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संगठन को एक नई ऊर्जा व मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी का सांगठनिक ढांचा तैयार करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में एक लंबा और प्रभावी ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। बिहार और झारखंड जैसे राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण राज्यों में संगठन महामंत्री के तौर पर उनके किए गए कार्यों की केंद्रीय नेतृत्व हमेशा सराहना करता रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी सांगठनिक चुनौतियों और देश भर के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने उनकी इस पद पर नियुक्ति की है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button