Sport : विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल #INA

Virat Kohli Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब खत्म हो चुका है. टूर्नामेंट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीतकर अपने नाम किया. मगर, आईपीएल खत्म होने से क्रिकेट का रोमांच थमने वाला नहीं है, क्योंकि जून में भारतीय क्रिकेट टीम एक के बाद एक कई मैच खेलने वाली है. ऐसे में सवाल उठता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अगली बार एक्शन में कब नजर आएंगे? तो आइए इस आर्टिकल में आपको टीम इंडिया के जून में होने वाले मैचों के बारे में बताते हैं और जानते हैं कि रोको की जोड़ी अब मैदान पर कितनी तारीख को उतरेगी.

कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खत्म हो चुका है और अब खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ेंगे. फैंस के जहन में सवाल होगा कि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर कब उतरेंगे. तो आपको बता दें, कि भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलने वाली है. 

सीरीज की शुरुआत तो 6 जून से हो जाएगी, लेकिन पहला वनडे मैच 13 जून को खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. इस सीरीज का पहला वनडे 13 जून, दूसरा वनडे 17 जून और तीसरा वनडे मैच 20 जून को खेला जाएगा.

IPL 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया और वह चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. रन मशीन के नाम से मशहूर विराट ने सीजन में 16 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में 165.84 की स्ट्राइक रेट और 56.25 के औसत से 675 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 69 चौके और 24 छक्के लगाए हैं.

रोहित शर्मा का कैसा रहा IPL 2026?

आईपीएल 2026 का सफर रोहित शर्मा के लिए कुछ खास नहीं रहा. उनकी टीम अंक तालिका में नंबर-9 पर रहते हुए सीजन खत्म किया. आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा ने 9 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 157.22 की स्ट्राइक रेट और 35.38 के औसत से 283 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए यहां देखें पूरी टीम

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

यहां देखें भारत-अफगानिस्तान का पूरा शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला प्रारूप वेन्यू समय (IST)
6–10 जून 2026 शनिवार–बुधवार India national cricket team vs Afghanistan national cricket team पहला टेस्ट Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium सुबह 9:30 बजे
13 जून 2026 शनिवार India national cricket team vs Afghanistan national cricket team पहला ODI Himachal Pradesh Cricket Association Stadium दोपहर 1:30 बजे
17 जून 2026 बुधवार India national cricket team vs Afghanistan national cricket team दूसरा ODI Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium दोपहर 1:30 बजे
20 जून 2026 शनिवार India national cricket team vs Afghanistan national cricket team तीसरा ODI M. A. Chidambaram Stadium दोपहर 1:30 बजे

ये भी पढ़ें: 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे अब वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके खिलाफ खेलेंगे मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button