फ़िल्मी – Jhanak Spoiler Alert: अनिरुद्ध झनक से करेगा शादी, दुबई शिफ्ट हो जाएगी अर्शी? – #INA

Jhanak Spoiler Alert: अनिरुद्ध झनक से करेगा शादी, दुबई शिफ्ट हो जाएगी अर्शी?

  • स्टार प्लस के शो झनक में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। झनक और अनिरुद्ध की लव स्टोरी आगे बढ़ने वाली है। अनिरुद्ध ने अपने मां-पिता के सामने कह दिया है कि उसे झनक चाहिए अपने साथ। अर्शी को अनिरुद्ध की ये हरकत और नाराज कर देगी।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 11 Oct 2024 07:26 AM
share Share

स्टार प्लस के शो झनक में इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनिरुद्ध की तबीयत ठीक हो गई है। हालांकि, अभी उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। अनिरुद्ध को अभी डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनिरुद्ध के रूम में उसके माता-पिता मौजूद होंगे। वो अनिरुद्ध से दवाई खाने के लिए कहेंगे। अनिरुद्ध दवाई खाने से मना कर देगा। वो कहेगा कि जबतक झनक उसके पास नहीं आती वो दवाई नहीं खाएगा।

अनिरुद्ध से मिलेंगे उसके माता-पिता

अनिरुद्ध की मां उससे कहेंगी कि झनक यहां नहीं है। वो अपने काम से कोलकाता आई थी और उसे थोड़ा सा वक्त मिला था इसलिए वो मिलने आ गई थी। तब अनिरुद्ध कहेगा कि उसे पता है कि उन लोगों ने झनक को यहां आने नहीं दिया है। वो जिद्द पकड़ लेगा कि झनक के हाथ से ही वो दवाई खाएगा। नर्स डॉक्टर को बुलाकर लाएगी। डॉक्टर जब उससे कहेगा कि नर्स उसका अच्छे से ख्याल रखेंगी, वो मना कर देगा।

अनिरुद्ध के लिए एक बार फिर नर्स बनेगी झनक

इसके बाद, डॉक्टर अनिरुद्ध से कहेंगे कि वो उसके लिए दूसरी नर्स भेजेंगे। अनिरुद्ध कहेगा कि उसे कोई भी नर्स नहीं चाहिए। उसे बस झनक चाहिए। डॉक्टर कहेंगे कि वो जो नर्स भेजेंगे एक बार अनिरुद्ध उससे मिले तो सही। अब अनिरुद्ध का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर झनक को ही नर्स बनाकर भेजेंगे। हालांकि, बोस परिवार के सामने झनक का झूठ पकड़ा जएगा।

अनिरुद्ध झनक की होगी दोबारा शादी?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आनेवाले एपिसोड में झनक और अनिरुद्ध अपने प्यार का इजहार करेंगे। एक बार फिर दोनों की शादी होगी और अर्शी अनिरुद्ध को छोड़कर दुबई चली जाएगी। हालांकि, अनिरुद्ध और झनक की लव स्टोरी की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है। झनक के जीवन में एक बार फिर तेजस नाम का तूफान आएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार तेजस झनक के खिलाफ चलेगा कौन सी चाल?

Jhanak
लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News