मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा- INA NEWS

मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज केंद्रीय एजेंसी ईडी ने एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी है। इस दौरान रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग किसी ने नीचे फेंक दिया। टीम ने पीछा कर बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और बैग से लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामले की जांच चल रही है। अभी तक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कार लेकर भागने की फिराक में था पता चला है कि केंद्रीय एजेंसी के पहुंचने से पहले ही नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यह बैग नीचे फेंका था। नीचे खड़ा उसका ड्राइवर तुरंत एक सफेद रंग की कार में सवार होकर बैग लेकर भागने लगा। मौके पर मौजूद टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सोसाइटी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डीएसपी खरड़ ईशांत सिंगला के निर्देश पर स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया। खरड़ सिटी थाना के एसएचओ अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। टावर में रहने वाला चार महीने पहले आया प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह कार्रवाई किसी जांच एजेंसी द्वारा की गई है। जिस फ्लैट नंबर 906 में रेड हुई, वहां रहने वाले व्यक्ति की पहचान नितिन कुमार गोहिल के रूप में हुई है, जो आईटी सेक्टर में कार्यरत बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नितिन कुमार गोहिल के कुछ राजनीतिक संपर्क होने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि नितिन कुमार करीब चार महीने पहले ही यहां रहने आया था। रोजाना कोरियर आते थे सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, नितिन कुमार के फ्लैट पर रोजाना बड़ी संख्या में कोरियर आते थे, जिन्हें अधिकतर उसका ड्राइवर ही रिसीव करता था। जांच एजेंसियों ने बरामद कैश से भरे बैग को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल रेड जारी है। सूत्रों की मानें तो यह रेड प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बताई जा रही है, लेकिन इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button