UP News: ‘7 लोगों ने मेरे बेटे को मारा, अभी तो बस एक का…’, गाजियाबाद में असद की एनकाउंटर में मौत पर सूर्या चौहान की मां ने कही ये बात – INA

Ghaziabad News: सात लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को मारा है. अभी सिर्फ एक का एनकाउंटर हुआ है, मैं मुख्य आरोपी असद की तस्वीर देखना चाहती हूं ताकि मेरे कलेजे को ठंडक मिले. बाकी बचे आरोपियों का भी ऐसा ही एनकाउंटर होना चाहिए और सबके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए… यह दर्दनाक बयान खोड़ा क्षेत्र में मारे गए सूर्या चौहान की मां सरोज का है. गाजियाबाद कमिश्नरेट के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद (28 मई 2026) के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है, लेकिन पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासी अब बाकी आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों को जमींदोज करने की मांग पर अड़ गए हैं.
पीड़ित परिवार के पड़ोसी अंकित का भी कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को ढेर करके अच्छा काम किया है, लेकिन न्याय तब पूरा होगा जब बाकी बचे छह आरोपियों का भी एनकाउंटर हो, उनकी संपत्ति जब्त की जाए और घरों को बुलडोजर से ढहा दिया जाए. सूर्या की मां बोलीं- उनके यहां तो पांच 5-6 बच्चे होते हैं, लेकिन इन्होंने मेरे घर का तो चिराग बुझा दिया ना. उनके परिवार वालों को भी सजा मिलनी चाहिए.
सूर्या के पड़ोसी अंकित ने भी कहा, “यह अच्छी बात है कि एनकाउंटर कर दिया गया है, लेकिन अब आगे की मांगें भी पूरी होनी चाहिए और बाकी छह लोगों का भी एनकाउंटर किया जाना चाहिए… हमारी मांग है कि हर एक के घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, उनके घरों को ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए और उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जानी चाहिए…”
क्या था पूरा मामला?
बीती 28 मई को खोड़ा के नवनीत विहार में असद नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्या चौहान पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया था. अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्या ने दम तोड़ दिया था. इस नृशंस हत्याकांड के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था. परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया था और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में तत्काल FIR दर्ज कर 5 लोगों को नामजद किया था, जिनमें से 3 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है.
ये भी पढ़ें: Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में सूर्या चौहान के कातिल का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया असद
बुलंद हौसले और चेकिंग के दौरान मुठभेड़
मुख्य आरोपी असद पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस उपायुक्त (DCP) धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने साथियों से पैसे लेकर शहर से बाहर भागने की फिराक में वसुंधरा और खोड़ा क्षेत्र की तरफ आने वाला है. पुलिस ने तत्काल बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान (कॉम्बिंग) शुरू कर दिया. इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया. पुलिस टीम ने जब उसे घेरा और आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, तो उसने पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ मुख्य आरोपी
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी गोलीबारी की, जिसमें मुख्य आरोपी असद गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. असद का दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और अवैध देसी पिस्तौल बरामद की है और फरार आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.
‘7 लोगों ने मेरे बेटे को मारा, अभी तो बस एक का…’, गाजियाबाद में असद की एनकाउंटर में मौत पर सूर्या चौहान की मां ने कही ये बात
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

