Sport : 'ऐसी सजा दो, खिलाड़ियों में कंपकंपी दौड़ जाए…' इंग्लैंड टीम के लिए पूर्व कप्तान ने मांगी सजा, जानें ब्रायडन कार्स विवाद पर क्या कहा? #INA

Brydon Carse Controversy : इंग्लैंड क्रिकेट टीम जहां एक ओर मैदान पर शानदार खेल दिखा रही है. वहीं मैदान के बाहर उसकी जमकर किरकिरी हो रही है. इंग्लैंड के खिलाड़ी शराब के नशे में क्लब में मारपीट करते हुए अक्सर पाए जाते हैं, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की छवि लगातार धूमिल हो रही है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब इंग्लैंड क्रिकेट में ऐसा हुआ हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी ऐसे ही मामले में अपनी फजीहत करना चुकी है.
अब ताजा मामले में ब्रायडन कार्स का नाम शामिल हुआ है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स के शराब पीने के विवाद में शामिल होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट की जमकर फजीहत हुई है. उन्होंने शराब पीने के बाद क्लब में जाकर लड़ाई की और वो मारपीट के अलावा बदतमीजी भी करते हुए कैमरे में कैद हुए. अब इस विवाद पर टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ऐसा करने वाले खिलाड़ियों के लिए सजा की मांग की है. उन्होंने ऐसी सजा मांगी है, जिससे पूरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम में कंपकंपी दौड़ जाए और खिलाड़ी ऐसा करने से डरने लगें.
🔴BIG CONTROVERSY FOR ENGLAND – BRYDON CARSE SEEN BEING LED AWAY BY POLICE 🤯
– Brydon Carse was seen being led away in handcuffs outside a nightclub in Derby.
– He was briefly detained but not arrested, and was later released without charge.
– The ECB has launched an… pic.twitter.com/vsDRAS0ITo
— Sam (@cricsam02) August 23, 2026
माइकल वॉन ने की सजा की मांग
माइकल वॉन ने कहा, ‘किसी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे पूरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को सिहरन हो, ताकि सभी को पता चले कि अगर आप गलत व्यवहार करते हैं या इस टीम के साथ किसी भी तरह की बदनामी करते हैं, तो आपको पता है कि क्या होने वाला है. यह एकमात्र ऐसी सजा है जिससे खिलाड़ियों को सच में दुख होगा’.
माइकल वॉन ने आगे कहा कि, ‘अगर पिछले नौ महीनों में जो कुछ हुआ है, उसके लिए कार्स को जिम्मेदार ठहराया जाता है, तो मुझे दुख होगा, लेकिन कहीं न कहीं, किसी न किसी तरह, कुछ ऐसा करना होगा जिससे एक मिसाल बने कि वे अब उस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगे’.
🚨🏏 Michael Vaughan has called for a punishment that “really hurts” England following the latest off-field controversy involving Brydon Carse.
The former England captain believes the incident is “an awful look for the England team once again” and says the consequences need .… pic.twitter.com/tuibs81etI
— Muxx (@Muxx60) August 25, 2026
जानिए क्या था पूरा मामला
दरअसल, बीते शनिवार की रात डर्बी में एक नाइट क्लब के बाहर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को हथकड़ी पहने देखा गया. इस वीडियो में कार्स को नाइट क्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों से घिरे हुए देखा गया. इंग्लैंड टीम के उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखाई दे रहे हैं. उनकी नाइटक्लब में कहासुनी हो गई थी. अंदर हुई लड़ाई के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
दरअसल, कार्स पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन में से दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, लेकिन लीड्स में पहले मैच में नहीं चुने जाने के बाद उन्हें काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलने के लिए छोड़ दिया गया था. इस मामले की चांज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया था. उन्होंने तेज गेंदबाज को गुरुवार से लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया. उनकी जगह टीम में हैम्पशायर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को उनकी जगह मौका मिला है.
इंग्लैंड पहले भी हो चुकी है शर्मसार
आपको बता दें कि, पिछले अक्टूबर में इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में एक नाइट क्लब के बाहर एक बाउंसर ने घूंसा मारा था, उस समय टीम के साथी जैकब बेथेल और जोश टंग भी मौजूद थे. ऑस्ट्रेलिया के एशेज टूर के दौरान ओपनर बेन डकेट को नूसा में इंग्लैंड की छुट्टियों के दौरान नशे में फिल्माया गया था. जून में पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने टीम कर्फ्यू तोड़ा और वे तब मौजूद थे जब लंदन के एक नाइट क्लब में इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को सारासेन्स रग्बी प्लेयर ने घूंसा मारा था.
ये भी पढ़ें : ‘भुवी खुद कप्तान थे…’ दिग्गज ने भारत-श्रीलंका मैच में भुवनेश्वर कुमार का सुनाया पुराना किस्सा, जोड़े गिल और सिराज से तार
'ऐसी सजा दो, खिलाड़ियों में कंपकंपी दौड़ जाए…' इंग्लैंड टीम के लिए पूर्व कप्तान ने मांगी सजा, जानें ब्रायडन कार्स विवाद पर क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,