UP News: मर्डर या सुसाइड? फिरोजाबाद जेल के सेप्टिक टैंक में मिला कैदी का शव, 3 जेलकर्मी सस्पेंड – INA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. इस जेल में करीब ढाई साल से बंद बंदी का शव जेल के सेप्टिक टैंक में मिला है. खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में जेल प्रशासन ने तीन जेलकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया. फिर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बंदी को किसी ने मारकर फेंका या फिर इसने सुसाइड किया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने सफाई दी है. जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी ने सेप्टिक टैंक में कूदकर सुसाइड की है. हालांकि जेल प्रशासन ने इसकी कोई ठोस वजह नहीं बताई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है. जेल प्रशाासन के मुताबिक इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो जेल वार्डर और एक हेड जेल वार्डर को सस्पेंड किया गया है.

परिजनों ने उठाए सवाल

बंदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिजनों ने इस घटना के लिए परिस्थितियों, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार बताते हुए घटना के समय और स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है. परिजनों ने इस संबंध में जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने की भी मांग की है. पुलिस भी घटना की तह तक जाने के लिए अन्य बंदियों से पूछताछ कर रही है.

जेल अधीक्षक ने दी सफाई

घटना के बाद जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि आज 25 अक्टूबर को विचाराधीन बंदी की मृत्यु हुई है. सीसीटीवी फुटेज में उसे सेफ्टी टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें कूदते हुए देखा जा रहा है. यह मामला आत्महत्या का है. इस संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल वार्डर व हेड जेल वार्डर को सस्पेंड किया गया है. मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के लिए भी लिखा गया है.

मर्डर या सुसाइड? फिरोजाबाद जेल के सेप्टिक टैंक में मिला कैदी का शव, 3 जेलकर्मी सस्पेंड


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button