यूपी – बदायूं: मंदिर के पास जमीन पर पट्टे का विरोध, पैमाइश से भड़के महंत, समाधि के लिए गड्ढे में बैठे – INA

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव में रामजानकी मंदिर के बराबर स्थित जमीन को लेकर को विवाद गहरा गया। शनिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लेखपाल और कानूनगो ने पट्टे की भूमि की पैमाइश की तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध में महंत प्रयागदास ने जीवित समाधि लेने की घोषणा कर दी। रविवार को समाधि के लिए गड्ढे में बैठ गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, रामजानकी मंदिर के बराबर की यह भूमि चकबंदी से पहले वर्ष 2001 में मंदिर की मानी जाती थी। मंदिर परिसर से जुड़ी इस जमीन पर लंबे समय से धार्मिक आयोजन, मेला और नखासा लगता रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि भूमि पर मंदिर का ही कब्जा और उपयोग रहा है। बाद में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गाटा संख्या बदलने के बाद जमीन पर पट्टे कर दिए गए।