यूपी – यूपी: फिर सक्रिय होगा नया चक्रवात; 28 अक्तूबर से इन जिलों में बारिश की चेतावनी; आठ डिग्री तक गिरेगा पारा – INA

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर से 28 से 30 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। 29 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है।




मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्तूबर को चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस माैसमी बदलाव से तीन दिनों में प्रदेश भर में तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button