यूपी – यूपी में पोस्टर वार: योगी के 'कटेंगे तो बटेंगे' पर सपा का पलटवार, लिखा-'न कटेंगे न बटेंगे, पीडीए संग रहेंगे' – INA

Table of Contents
उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव के लोकर गहमागहमी चल रही है। इसी बीच यहां पोस्टर वार शुरू है। एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा में दिया बयान ‘कटेंगे तो बटेंगे’ वायरल हो रहा है। इसको संघ का भी समर्थन प्राप्त हुआ। अब इसके जवाब में सपा की तरफ से पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा गया है किया ‘न कटेंगे न बटेंगे, पीडीए संग रहेंगे’।
यह पोस्टर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में लगाया गया है। बुधवार को यह पोस्टर सामने आया तो राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई। इसे सोशल माडिया पर पोस्ट किया गया तो यह वायरल हो गया। इसमें पोस्टर में सपा नेता अमित चौबे का नाम लिखा है। जो महाराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा से सक्रिय हैं।



