UP News: मेरठ के नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार – INA

Meerut Blue Drum Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है. मेरठ जिला जज अरविंद कुमार शर्मा की अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया. मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जेल से ही पेश किया गया था. फैसले के समय कोर्ट में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा. हालांकि अभी मुस्कान और साहिल की सजा पर फैसला आना बाकी है. कोर्ट की तरफ से बताया गया कि सजा पर फैसला 15 दिन बाद आएगा.
इस चर्चित नीला ड्रम मामले की सुनवाई के दौरान 126 तारीखों पर कोर्ट में कार्यवाही हुई. 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए. जुलाई 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक मामले में बहस चली. हत्याकांड पर फैसले के समय कोर्ट में मौजूद रहे सौरभ राजपूत के बड़े भाई राहुल राजपूत ने कहा कि हमारी शुरू से उम्मीद यही है कि मुस्कान और साहिल को फांसी होनी चाहिए. अब कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है.
7 साल पहले सौरभ ने मुस्कान से की थी शादी
बता दें कि यह घटना 3 मार्च 2025 की है. इंद्रानगर निवासी बबलू ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि उनके भाई सौरभ ने वर्ष 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था, लेकिन 2019 में मुस्कान के संबंध साहिल शुक्ला से हो गए थे. इसके बाद से सौरभ परेशान रहता था. कई बार पत्नी मुस्कान और साहिल से अपनी जान को खतरा होने की बात भी कह चुका था.
ये भी पढ़ें- सौरभ राजपूत मर्डर केस 576 दिन बाद आ गई वो घड़ी, नीला ड्रम कांड पर मुस्कान-साहिल की सजा पर क्या होगा फैसला?
5 मार्च 2025 को सौरभ अचानक लापता हो गया. उसका किराए का मकान बंद मिला. मुस्कान भी वहां मौजूद नहीं थी. इसके बाद बबलू ने आशंका जताई कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी है और पुलिस से मामले की जांच कर भाई की तलाश करने की मांग की थी.
नीले ड्रम में मिला था सौरभ राजपूत का शव
मेरठ पुलिस इस केस की जांच में जुटी रही. 18 मार्च को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 मार्च की रात मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी. हत्या के बाद दोनों ने शव के टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से पैक कर दिया. इसके बाद 5 मार्च को दोनों शिमला और मनाली घूमने चले गए. पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च को मेरठ लौटने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ के शव के टुकड़े बरामद किए.
मेरठ के नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,