Sport : प्लान हो तो ऐसा! टिकनर को आउट करने के लिए गुरनूर बराड़ ने बिछाया जाल, 2 बॉल के अंदर ही किया चलता #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 4 नवंबर (बुधवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 185 रन बनाए. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.5 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बना चुकी है. लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के अंतिम ओवर्स में कुछ ऐसा हुआ, जिसने भारतीय फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

दरअसल, न्यूजीलैंड के 9 विकेट 35.1 ओवर में 146 रनों पर गिर गए थे. वहां से ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 150 से पहले ही ढेर हो जाएंगी लेकिन टीम के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने क्रीज पर आकर 11 नंबर के बल्लेबाज के तौर पर धमाकेदार बैटिंग की और भारतीय गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए. उन्होंने गेंदबाज होने के बावजूद मैदान पर चौके छक्कों की बरसात कर दी. 

गुरनूर ने टिकनर के लिए बनाया खास प्लान

टिकनर लगातार भारतीय बॉलर्स को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे. उन्होंने 23 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 34 रनों की पारी खेली. जब वो टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए खतरा बन रहे थे. तभी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने उनके लिए एक खास प्लान बनाया और उनको जाल बिछाकर फंसाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रहा है.

गुरनूर के जाले में ऐसे फंसे टिकनर

आपको बता दें कि, भारती की ओर से न्यूजीलैंड की पारी का 41वां ओवर गुरनूर बराड़ डालने के लिए आए. गुरनूर ने ब्लेयर टिकनर को पहली बॉल डाली और उस पर कोई रन नहीं बना. इस बॉल पर टिकनर गुरनूर को पूल शॉट लगाने गए थे. उनकी तेज रफ्तार शॉर्ट बॉल पर वो शॉट नहीं लगा पाए तो गुरनूर बराड़ ने उन पर चुटकी ली और उनको अपने जाल में फंसाने के लिए दाना डाला. 

दरअसल, गुरनूर की बॉल पर शॉट नहीं लगा पाने के बाद टिकनर ने बैट को दोबार शॉट लगाने का प्रयास किया. इसके बाद गुरनूर टिकनर को पुल शॉट से कनेक्ट करना सिखाते हैं. वो कहते हैं कि, पूल शॉट ऐसे मारा जाता है. इस पर टिकनर स्टंप दिखाते हैं और गुरनूर से कहते हैं कि, तुम विकेट पर बॉल मार कर दिखाओ और मुझे आउट करके दिखाओ.  

इसके बाद अगली यानी 41वें ओवर की दूसरी बॉल गुरनूर बराड़ ने शॉर्ट डाली, जिस पर ब्लेयर टिकनर पूल शॉट खेलने गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेट के पीछे केएल राहुल के दस्तानों में चली गई. इसके साथ ही टिकनर की पारी सामप्त हो गई और गुरनूर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों परे ढेर हो गई.

इस मैच की बात करें तो, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ग्लेन फिलिप्स ने 51 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 30 रनो की पारी खेली. वहीं  टिम सीफर्ड ने 43 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : दिल तोड़ दिया! रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऑकलैंड में शून्य पर आउट होकर कर ली हरभजन सिंह की बराबरी

प्लान हो तो ऐसा! टिकनर को आउट करने के लिए गुरनूर बराड़ ने बिछाया जाल, 2 बॉल के अंदर ही किया चलता





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button