यूपी – हाथरस: सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर – INA

हाथरस के सांसद अनूप प्रधान के लेटर हेड व फर्जी दस्तखत के जरिए राजकमल प्रकाशन से 11 लाख रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 




आरोपी विमल गौतम ने सांसद निधि से किताब खरीद का काम दिलाने का झांसा देकर ई-साक्षी पोर्टल पर फर्जी पत्र अपलोड कर ठगी की। दिल्ली में सांसद से मुलाकात के बाद फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। दिल्ली की राजकमल प्रकाशन के सीईओ मुकेश कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button