यूपी – Aligarh: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस – INA

थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर स्नान कर रही किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपी युवक फरार है।

परिजनों के साथ वह खेतों पर काम करने गए थे। घर पर किशोरवय बेटी अकेले थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी नहा रही थी, तभी आरोपी राजकुमार उनके घर में घुस गया। उसके भागने के बाद किशोरी ने अपनी चाची को जानकारी दी। चाची ने मोबाइल पर कॉल कर बताया तो परिजन खेतों से भागकर घर पहुंचे।

सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर गांव पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button