यूपी – Ayodhya Weather News: आतिशबाजी से जहरीली हुई हवा… दोगुना हुआ एक्यूआई; विशेषज्ञों ने सावधान रहने की दी सलाह – INA

यूपी के अयोध्या में दीपावली के धूम-धड़ाके ने लोगों का मनोरंजन तो खूब किया, लेकिन हवाओं में प्रदूषण रूपी जहर भी घोल दिया है। पिछले एक सप्ताह में ही शहर की हवा खराब हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगभग दोगुना हो गया। विशेषज्ञों ने अब लोगों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
जिले में यूं तो प्रदूषण का ग्राफ पहले भी बढ़ा रहा है। लेकिन, पिछले कुछ दिन से हालत सामान्य थी। शहर के साकेतपुरी कॉलोनी में लगे सेटेलाइट सेंसर के आंकड़ों पर गौर करें तो 27 अक्तूबर तक वायु गुणवत्ता सूचकांक लगभग 83 दर्ज हुआ था, जो कि काफी हद तक ठीक था।
यह भी पढ़ेंः-
यूपी में पोस्टर वार: ‘मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे…’, सीएम के नारे पर लखनऊ में अखिलेश की फोटो संग नई होर्डिंग


