रिपोर्ट- अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें:ईरान को मुआवजा नहीं, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे, जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा- INA NEWS

अमेरिका ने ईरान के साथ शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पांच बड़ी शर्तें रखी हैं। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने यह दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ईरान को बमबारी से हुए नुकसान का कोई मुआवजा नहीं देगा। साथ ही उसने मांग की है कि ईरान अपने 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को सौंपे। अमेरिका की एक और शर्त यह बताई गई है कि ईरान में सिर्फ एक परमाणु सेंटर ही चालू रहना चाहिए। इसके अलावा, अमेरिका ईरान की फ्रीज हुई विदेशी संपत्तियों में से 25% से ज्यादा रकम जारी करने के पक्ष में नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन चाहता है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने का मुद्दा बातचीत के जरिए हल किया जाए। हालांकि इन शर्तों पर अभी तक अमेरिका या ईरान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला: UAE के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। शुरुआती जांच में ईरान पर शक जताया जा रहा है। यह पहली बार है जब UAE के न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया गया। 2. होर्मुज पार कर भारत पहुंचे 15 LPG जहाज: मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन गैस लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा। जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। 3. भारत बोला- होर्मुज में शिपिंग रोकना मंजूर नहीं: UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग रोकना और नौवहन में बाधा डालना अस्वीकार्य है। 4. ट्रम्प का नया ऑफर- ईरान 20 साल परमाणु कार्यक्रम रोके: ट्रम्प ने पहली बार स्थायी रोक की बजाय 20 साल के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सस्पेंड करने की बात कही। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि उसका समय तेजी से खत्म हो रहा है। 5. सीजफायर के बावजूद लेबनान पर इजराइली हमले जारी: संघर्षविराम बढ़ने के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 30 से ज्यादा हमले किए। हजारों लोग इलाके छोड़कर पलायन कर रहे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |







