Sport : IPL 2026 DC vs RR: केएल राहुल-अभिषेक के बाद कप्तान अक्षर-आशुतोष का धमाल, दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के दिए 194 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट गंवाकर 4 गेंद शेष हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल 56 रन और अभिषेक पोरेल 51 रन बनाए. वहीं कप्तान अक्षर पटेल नाबाद 34 रन और आशुतोष शर्मा नाबाद 18 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा है. जबकि राजस्थान को लगातार तीसरी हार मिली है. 

केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई अच्छी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 194 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी का आगाज शुरुआत केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने की. दोनों ओपनर्स ने दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन फिर बृजेश शर्मा ने अभिषेक पोरेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई. पोरेल 31 गेंद पर 35 रन बनाए. राहुल और पोरेल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई.  

केएल राहुल ने खेली 56 रनों की पारी 

इसके बाद 122 रन के स्कोर पर जोफ्रा ऑर्चर ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया. उन्होंने साहिल पारख को पवेलियन का रास्ता दिखाया. साहिल पारख 8 गेंद पर 9 रन बनाकर, लेकिन इसके बाद दासुन शनाका ने केएल राहुल को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को बड़ी सफलता दिलाई, फिर जोफ्रा ऑर्चर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिल्ली को चौथा झटका दिया. ट्रिस्टन स्टब्स सिर्फ 4 रन बनाए. इसके बाद डेविड मिलर 9 रन बनाकर बृजेश शर्मा का शिकार बने.  

अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने तूफानी पारी खेलकल दिल्ली को दिलाई जीत

इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने शानदार पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई. अक्षर पटेल 18 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए. जबकि आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 18 रनों की पारी खेली.  

ऐसी रही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 193 रन बनाया थे. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली. कप्तान रियान पराग 26 गेंद 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 रन बनाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी को 2-2 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज

IPL 2026 DC vs RR: केएल राहुल-अभिषेक के बाद कप्तान अक्षर-आशुतोष का धमाल, दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button