यूपी – Banda: पति से विवाद से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान, नशेड़ी के साथ बैठने को लेकर हुआ था झगड़ा – INA

Table of Contents
नशेड़ी के साथ बैठने को लेकर पत्नी का पति से विवाद हो गया। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी शैलजा (24) ने गुरुवार को सुबह घर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पति संजय ने बताया कि वह सुबह गांव की चाय-पान की गुमटी पर बैठा था। वहां गांव का एक गांजा पीने आदी व्यक्ति भी बैठा था। इस बीच गांव की किसी महिला ने घर जाकर पत्नी से यह बात बता दी। जब वह घर पहुंचा तो शैलजा उससे झगड़ा करने लगी।



