यूपी – Bareilly News: पैर में चाकू लगने से विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप; दो वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह – INA

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पैर में चाकू लगने से मोहल्ला टांडा निवासी गौसिया (25) की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ और तहसीलदार के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मायके वालों की ओर से देर शाम तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।
मोहल्ला टांडा निवासी गौसिया ने मोहल्ले के ही युवक से दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती का एक वर्ष का बेटा भी है। मोहल्ले वालों ने बताया कि दंपती के बीच आए दिन विवाद होता है। बीते कुछ दिनों से भी अनबन चल रही थी। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे संदिग्ध हालात में गौसिया की मौत हो गई। सूचना पर मायके वालों के साथ पुलिस भी पहुंच गई।
घुटने के पीछे लगा था चाकू
गौसिया के घुटने के पीछे की ओर से जख्म था। पति का कहना था कि सब्जी काटते समय गौसिया के पैर में जख्म हो गया। हालांकि चाकू घुटने के पीछे कैसे लगा? उसने समय पर किसी को सूचना क्यों नही दी? इन सवालों के उसके पास कोई जवाब नहीं थे। हालांकि, उसका कहना था कि उसने स्थानीय डॉक्टर को बुलाया था।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








