Sport : पंजाब किंग्स की जीत से RCB को हुआ नुकसान, मुंबई इंडियंस का अंक तालिका में हाल बेहाल, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Points Table after Match 24: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसे श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले और आरसीबी को नुकसान हो गया. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल के 24वें मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल का क्या हाल है और कौन सी टीम किस नंबर पर पहुंच गई है…
RCB को पीछे छोड़ टेबल टॉप पर बनी पंजाब किंग्स
IPL 2026 में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नंबर-2 पर धकेलते हुए अंक तालिका पर बादशाहत हासिल कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला, जबकि 4 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम 9 अंक और +1.067 नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज है.
प्वॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स के बाद दूसरे नंबर पर आरसीबी आ गई है, जिसने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते और 1 मैच हारा है. 8 अंक और +1.503 नेट रन रेट के साथ RCB दूसरे स्थान पर है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है.
मुंबई इंडियंस का हाल बेहाल
IPL 2026 का सफर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसमें ओपनिंग मैच जीतने के बाद ये टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है. लगातार मिल रही हार के कारण मुंबई न केवल अंक हासिल करने में असफल हो रही है बल्कि उनका नेट रन रेट भी बिगड़ता जा रहा है. पंजाब किंग्स के हाथों मिली करारी हार के बाद MI 2 अंक और -1.076 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है.
वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का इस सीजन अब तक जीत का खाता नहीं खुल सका है. KKR ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला है और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस वजह से कोलकाता प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानि 10वें नंबर पर है.
Unbeaten! Unmoved!! Unstoppable!!! 🔥
Who’ll end @PunjabKingsIPL‘s streak? 👊#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS pic.twitter.com/Qt2EZqBlqH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
5 टीमों के पास हैं 4-4 अंक
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन की अंक तालिका पर गौर करें, तो 5 टीमें हैं, जिनके पास 4-4 अंक हैं और नेट रन रेट की बदौलत उनकी पोजीशन में अंतर है. सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स पांचवें, गुजरात टाइटंस छठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें नंबर पर है. CSK की बात करें, तो टीम ने भले ही शुरुआत में मुकाबले हारे, लेकिन उसने बैक टू बैक 2 मैच जीत लिए हैं और अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर बना रही है.
ये भी पढ़ें: लगातार 4 मैच हारने के बाद फूट पड़ा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कौन है इस हार का असली जिम्मेदार?
पंजाब किंग्स की जीत से RCB को हुआ नुकसान, मुंबई इंडियंस का अंक तालिका में हाल बेहाल, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









