Sport : पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, आते ही हुआ वायरल, ऐसे लुटाया अपनी टीम पर प्यार #INA

MI VS PBKS: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई के दिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 7 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया और एक बड़ी जीत दर्ज की. MI को हराकर PBKS ने अपना विजयरथ आगे बढ़ाया और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. बैक टू बैक चौथी जीत के बाद पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें अपने कप्तान और कोच की जमकर तारीफ की.

प्रीति जिंटा ने Punjab Kings के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

पंजाब किंग्स की जीत का फैंस ने जमकर जश्न मनाया और मैदान पर खिलाड़ियों ने भी बैक टू बैक चौथी जीत को सेलिब्रेट किया. इसके बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने भी इस जीत के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. प्रीति मैच देखने तो नहीं आ पाईं, लेकिन उन्होंने घर बैठकर इस मैच का लुत्फ उठाया है.

प्रीति जिंटा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हां हां हां!!!! इस जीत के लिए पंजाब किंग्स को बधाई हो. प्रभसिमरन सिंह ने मैच्योर इनिंग खेली. और वाह! अर्शदीप सिंह…आपको चमकते हुए देखकर बहुत खुशी हुई 🤩 सड्डा सरपंच के कुशल नेतृत्व में बेहतरीन टीम वर्क. श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग.. श्रेयस, क्या शानदार कैच था! मैंने अब तक का सबसे बेहतरीन कैच देखा है. मैं खुशी से झूम रहा हूं.

पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से मुंबई इंडियंस को हराया

वानखेड़े स्टेडियम में MI VS PBKS के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, मुंबई की टीम घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने आए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया और अपनी टीम को 195/6 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

मगर, मुंबई के दिए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने महज 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली, तो वहीं सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 39 गेंद पर 80 रन की धाकड़ पारी खेलकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.

IPL 2026 प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी पंजाब किंग्स

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है और वह विजयरथ पर सवार है. पंजाब ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही अंक तालिका पर बादशाहत हासिल कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश में धुला और 4 मैचों में पंजाब ने जीत दर्ज की है. विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम 9 अंक और +1.067 नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज है.

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत से RCB को हुआ नुकसान, मुंबई इंडियंस का अंक तालिका में हाल बेहाल, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम

पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, आते ही हुआ वायरल, ऐसे लुटाया अपनी टीम पर प्यार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close