यूपी – Lucknow: यूपी के मंत्री का पुतला फूंकते समय झुलसा कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रियंका गांधी पर बयान से मचा है बवाल – INA

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का लखनऊ में पुतला जलाया। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता खुद भी झुलस गया। कार्यकर्ता मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

इसके पहले, शुक्रवार को भी लखनऊ व अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और मंत्री का पुतला फूंका था। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर शुक्रवार को भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक सवाल पर राजनीतिक जवाब होता है।  प्रियंका गांधी को चाहिए कि अपने कार्यकर्ताओं से बात करें और उन्हें अपनी बात समझाएं। मेरे लिए भारतीय संस्कार और संस्कृति से युक्त हर नारी मां भगवती के समान है, लेकिन मैं प्रियंका गांधी को भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं पाता हूं। इसलिए किसी से सहमत और असहमत होना हमारा विचार और हमारा अधिकार है।

ये भी पढ़ें – योगी सरकार पुलिस वालों को देगी विनम्र व्यवहार करने का प्रशिक्षण, लोगों से कहते दिखेंगे ‘मे आई हेल्प यू’

ये भी पढ़ें – यूपी उपचुनाव: प्रभारी मंत्रियों से बोले सीएम योगी, जीतेंगे सभी सीटें, जरूरी है लोगों से संवाद और बूथ प्रबंधन

उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी हार के डर से रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। हम लोगों की यह परंपरा है कि चुनाव की शुरुआत हर कोई अपने घर से करता है किंतु पूरे गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति कभी भी अपने जन्मस्थान और निवास से चुनाव नहीं लड़ा। गांधी परिवार पीढ़ियों से दिल्ली के लुटियंस जोन में रहता आया है लेकिन कभी भी दिल्ली की किसी भी विधानसभा या फिर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा। इसका मतलब है कि आपके अपने ही घर की जनता आपको प्रेम नहीं करती है तभी आप बाहर से चुनाव लड़ते हैं। इसके पहले मंत्री ने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया था जिस पर बवाल मच गया था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button