Sport : IPL 2026: इस बार कौन जीतेगा ऑरेंज कैप? जानिए 2008 से लेकर अब तक किन खिलाड़ियों के सिर सजा है ताज #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप कौन जीतेगा. ये एक बड़ा सवाल फैंस के लिए बना हुआ है, क्योंकि अब तक आए दिन कोई न कोई खिलाड़ी ऑरेंज कैप अपने नाम करता हुआ जा रहा है. ऐसे में ऑरेंज कैप ज्यादा समय तक किसी एक खिलाड़ी के सिर पर नहीं टिक पाई है. वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और मिशेल मार्श जैसे तमाम स्टार खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. लेकिन अब हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस सीजन ऑरेंज कैप जीत सकते हैं. 

इस बार कौन जीत सकता है ऑरेंज कैप

इस बार कई खिलाड़ी ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप 10 लिस्ट में बने हुए हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ियों की टीम आईपीएल 2026 के लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है. ऐसे में वो खिलाड़ी अब आगे और ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे और उनके रन यहीं पर रुक जाएंगे. इसके साथ ही जो टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी हैं. उन खिलाड़ियों को और ज्यादा मैच खेलने के लिए मिलेंगे. तो वो और ज्यादा रन बना पाएंगे. ऐसे में उनके लिए ऑरेंज कैप जीतना आसान होगा. 

ऐसे में शुभमन गिल, साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, विराट कोहली ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार रहेंगे. क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास और अधिक मैच खेलने का मौका होगा. जो टीम फाइनल में जगह बनाएगी उनके खिलाड़ियों के पास और अतिरिक्त मौका होगा.

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अगर प्लेऑफ में जगह बना लेती है और फाइनल तक जाती है तो भारत के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास भी ऑरेंज कैप जीतने का अहम मौका होगा. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि आईपीएल 2026 में इन बल्लेबाजों ने कितने मैचों में कितने रन बनाए हैं. 

IPL 2026 ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट 

खिलाड़ी टीम मैच रन सर्वोच्च स्कोर शतक अर्धशतक चौके छक्के
साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 14 638 100 1 7 62 29
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 13 616 86 0 6 57 30
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 13 579 103 1 3 50 53
मिशेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स 13 563 111 1 3 51 36
हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद 13 555 69 0 5 44 25
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 542 105* 1 4 57 21
केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 13 533 152* 1 4 51 27
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 13 507 135* 1 3 46 38
ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद 13 490 91 0 5 49 26
संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स 14 477 115* 2 1 53 24

अब तक किसने कितनी बार जीता ऑरेंज कैप

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में शॉन मारश ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 616 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था. तब से अब तक डेविड वॉर्नर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 3 बार ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया है. वहीं विराट कोहली और क्रिस गेल ने आईपीएल में 2 बॉर ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं.

2008 से लेकर 2025 तक ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी

वर्ष खिलाड़ी टीम रन
2008 शॉन मार्श किंग्स इलेवन पंजाब 616
2009 मैथ्यू हेडन चेन्नई सुपर किंग्स 572
2010 सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस 618
2011 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 608
2012 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 733
2013 माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स 733
2014 रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स 660
2015 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 562
2016 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 973
2017 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 641
2018 केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद 735
2019 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 692
2020 केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब 670
2021 ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स 635
2022 जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 863
2023 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 890
2024 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 741
2025  साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 759

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कटा मोहम्मद रिजवान का पत्ता, PAK vs AUS वनडे सीरीज के लिए 5 खिलाड़ियों की हुई वापसी

IPL 2026: इस बार कौन जीतेगा ऑरेंज कैप? जानिए 2008 से लेकर अब तक किन खिलाड़ियों के सिर सजा है ताज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button