यूपी – UP: पीलीभीत में शारदा नदी उफनाई, गांव हजारा के कई घरों में भरा पानी, ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार – INA

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में वनबसा बैराज से शारदा में शुक्रवार को कई चरणों में रिलीज हुए अतिरिक्त पानी से नदी उफना गई। इससे इलाके की बाढ़ के हालात बन गए। गांव हजारा के कई घरों में जलभराव हो गया। खेतों और गांव के रास्तों पर चार से पांच फीट तक पानी का बहाव शुरू हो गया। नाव की सुविधा न होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। ग्रामीणों ने प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कराने की अपील की है। 



Credit By Amar Ujala

Back to top button