यूपी – Weather: शाहजहांपुर और बदायूं में झमाझम बारिश, सड़कों पर जलभराव, मोहल्लों में भी भरा पानी – INA

शाहजहांपुर में बुधवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश होने से कई जगहों पर जलभराव हो गया। कुछ देर के लिए मौसम खुलने के बाद फिर से बरसात होने पर से शहर थम सा गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। उधर, बदायूं जिले में दो दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।  

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शाहजहांपुर में बुधवार की शाम को बारिश होने के कारण लोगों के चेहरे खिल गए तो बिजली की लाइनें ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। रात में भी कई बार बारिश हुई। बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे की तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। टाउन हॉल, लाल इमली चौराहा, नगर निगम, घंटाघर समेत कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वाहन पानी में बंद हो गए। लोगों को उन्हें धक्का लगाकर निकालना पड़ा। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह भी पढ़ें- Weather: बरेली में बारिश का सिलसिला जारी, 24 घंटे में 31 एमएम दर्ज; दो दिन मौसम का ऑरेंज अलर्ट

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बारिश के चलते बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। राहगीर दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर बारिश थमने का इंतजार करते रहे। बारिश रुकने के बाद भी कई स्थानों पर देर तक पानी भरा रहा। जलनिकासी की धीमी व्यवस्था के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे बारिश थमने पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।


Credit By Amar Ujala

Back to top button