यूपी – Weather Update: यूपी के कई शहरों में कल बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी – INA

माहौल में बादलों की आवाजाही से गर्मी और बारिश का खेल चल रहा है। धूप निकलने पर पारा डेढ़-दो डिग्री बढ़ जाता है और उमस होती है। इसके बाद रात को बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो जा रही है। इस समय पॉकेट रेन हो रही है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि सोमवार को बारिश के आसार हैं।




24 घंटे में सीएसए में 10.8 मिमी, कंपनी बाग में 10.7 मिमी, काकादेव में 11.2 मिमी, एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में 7.8 मिमी, नौबस्ता में 6.9 मिमी और सिविल लाइंस में 9.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय कई चक्रवाती घेरे बने हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बारिश के आसार हैं। माहौल में नमी बढ़ने पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button