Sport : CSK VS SRH मैच आज कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11 #INA

CSK VS SRH Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 63वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जो प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. एक ओर चेन्नई की टीम होगी, जो हर हाल में इसे जीतकर टॉप-4 की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी. तो वहीं, हैदराबाद की टीम का भी यही लक्ष्य होगा. तो आइए चेन्नई बनाम हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच से जुड़ी डीटेल्स पर डालते हैं एक नजर..

CSK VS SRH: हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 15 मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं. वहीं, 8 मैचों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 223 रहा है और लोएस्ट स्कोर 132 रनों का रहा है. पिछले 5 मैचों की बात करें, तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मैच जीते हैं, तो वहीं 3 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से चेन्नई की ओर झुका हुआ दिख रहा है, लेकिन हैदराबाद की टीम जिस खतरनाक फॉर्म में है, उसे देखते हुए SRH को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

CSK VS SRH: पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से धीमी और सूखी होती है, जो खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए बहुत मददगार साबित होती है. हालांकि, यहां की लाल मिट्टी बल्लेबाजों को भी अच्छा बाउंस देती है, जिससे मैच में अच्छा संतुलन बना रहता है और बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.

CSK VS SRH: वेदर रिपोर्ट

चेन्नई से क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि सोमवार को चेन्नई में बारिश की संभावना 55% बताई जा रही है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, दोपहर में बारिश 55% होने की उम्मीद है और शाम को भी 55% ही बारिश की संभावना है. रविवार को चेन्नई में तापमान 35 से 30 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार चलने की उम्मीद है. वहीं, ह्यूमिडिटी 69% रहेगी.

CSK VS SRH: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

CSK VS SRH के बीच यह मुकाबला आज चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

CSK VS SRH: पॉसिबल प्लेइंग-11

SRH: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

CSK VS SRH: दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, शिवम दुबे, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, जैकरी फोल्क्स, प्रशांत वीर.

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंज, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

ये भी पढ़ें: अब आएगा मजा! KKR की जीत ने बढ़ाई 3 टीमों की टेंशन, प्लेऑफ के समीकरण में हुआ उलटफेर

CSK VS SRH मैच आज कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button