सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छात्राओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/ पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज 5अभियान ” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विद्यालयों में बालिकाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया व ट्रैफिक नियम के बारे मे जानकारी दी गई तथा महिलाओं, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवम् सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया ।

Table of Contents
Back to top button