यूपी – सहारनपुर: पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 29 लाख और मिले, जाली नोट हुए 17.29 करोड़, लखनऊ से भी पहुंचे अधिकारी – INA


सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में जाली नोटों की संख्या करीब 29 लाख और बढ़ गई, जो 17 करोड़ 29 लाख तक पहुंच गई है। बुधवार को लखनऊ से आरबीआई के कई अन्य अधिकारी भी पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर दिनभर छानबीन की। जिन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उनके स्थान पर नया स्टाफ तैनात कर दिया गया है। वहीं, मामले में आरोपी पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही।