501 कंबल रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा दिव्यांग, वृद्धजन एवं जरूरतमंदों में किया गया वितरण।

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के मझौली गाँव स्थित रामनगीना कॉलेज ऑफ ग्रुप के प्रांगण में शनिवार को रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंदों में 501 कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव रहे। मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी आनंद प्रकाश यादव के हाथों गरीबों और असहायों में कंबल वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाना पुण्य का काम है। कंबल वितरण से ठंड से राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ठंड में अनावश्यक रूप से बिना गर्म कपड़ों के बाहर न निकलें, बहुत जरूरी होने पर सिर ढककर ही बाहर निकलें और शाम-सुबह अलाव का भी सहारा लें।

रामनगीना विंध्य जनसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आनंद प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों के बीच हर साल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि गाँव के जरूरतमंदों के बीच आज शनिवार को 501 कंबल वितरण किया गया है।

इस मौके पर पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता एवं संस्थान के उपेंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु, शशिकांत यादव, विपिन यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button