Sport : कभी था IPL की शान… अनसोल्ड होकर खत्म हुआ करियर, जानिए कौन है प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज? #INA

Highest Run Scorer In The IPL Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और 26 मई से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत हो रही है. सीजन का क्वालीफायर1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और हर तरफ बस इसी की ही चर्चा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है? अगर आपके जहन में विराट कोहली या एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों का नाम आ रहा है, तो आप गलत हैं… आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज आखिर कौन है?

कौन है IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज?

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है. जी हां, मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 24 प्लेऑफ मैच खेले, जिसमें उन्होंने 155.21 की स्ट्राइक रेट और 37.57 के औसत से 714 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 फिफ्टी लगाईं. उनके बल्ले से 51 चौके और 40 छक्के निकले.

आपको बता दें, सुरेश रैना IPL में 2 टीमों का हिस्सा रहे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस की टीम शामिल हैं. इस दौरान रैना की टीमों ने 11 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. 2008, 2015, 2016, 2018, 2021 में प्लेऑफ में पहुंचीं.

सुरेश रैना ने IPL में कितनी बार फाइनल खेले?

सुरेन रैना ने अपने आईपीएल करियर में एक दो या तीन नहीं बल्कि चार बार फाइनल मैच खेला. चारों ही बार वह उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए फाइनल खेला और चारों बार खिताबी जीत दर्ज की. 2010 में CSK ने मुंबई इंडियंस को हराकर ट्रॉफी उठाई. 2011 में आरसीबी को हराकर, 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की.

सुरेश रैना के IPL रिकॉर्ड

सुरेश रैना ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया. जब तक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का हिस्सा रही, तब-तब सुरेश रैना इसी टीम का हिस्सा रहे. हालांकि, IPL 2016 और 2017 में जब CSK पर बैन लगा था, तब रैना गुजरात लायंस में चले गए थे. मगर, फिर जब चेन्नई सुपर किंग्स 

सुरेश रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें 136.76 की स्ट्राइक रेट और 32.52 के औसत से 5528 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक देखने को मिले. सुरेश रैना ने आईपीएल में 506 चौके और 203 छक्के भी जड़े.

सुरेश रैना ने IPL 2022 में लिया था संन्यास

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 में आखिरी बार अपना नाम 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ ड्राफ्ट किया था. मगर, मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. इसके बाद ही रैना ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था.

यहां देखें IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

रैंक खिलाड़ी पारियां रन
1 Suresh Raina 24 714
2 MS Dhoni 28 523
3 Shubman Gill 11 475
4 Suryakumar Yadav 13 406
5 Rohit Sharma 24 405
6 Virat Kohli 18 396
7 Faf du Plessis 15 390
8 Shane Watson 12 389
9 Michael Hussey 11 388
10 Murali Vijay 10 364

ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल

कभी था IPL की शान… अनसोल्ड होकर खत्म हुआ करियर, जानिए कौन है प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button