दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट लगेंगे:गोयला डेयरी में 200 टन क्षमता का प्लांट शुरू; रोज 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस बनेगी- INA NEWS

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट लगाने और डेयरी कॉलोनियों की जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि गोयला डेयरी में रोज करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने से इसके नालियों के जरिए यमुना में पहुंचने का खतरा रहता है। नए प्लांट में गोबर से प्रतिदिन करीब 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार होगी। इसकी आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को की जाएगी। कार्यक्रम में महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन क्षमता के तीन संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर 55 हजार टन गोबर का निस्तारण हुआ। पशुपालकों को 67 पैसे प्रति किलो मिलेंगे परियोजना के तहत एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों की अतिरिक्त कमाई होगी और गोबर के निस्तारण की समस्या भी दूर होगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button