यूपी – UP: खेल-खेल में मौत से हुई मुलाकात, झूला झूलते समय साड़ी बनी फंदा, थम गई मासूम की सांसें, मां बोली- सबकुछ खत्म – INA

औरैया जिले में अछल्दा कस्बा के नहर बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां छत पर कमरे के दरवाजे की कुंडी में साड़ी का झूला बनाकर झूल रही 10 वर्षीय बालिका की फंदा लगने से मौत हो गई। घटना के समय मृतका की मां बाजार गई हुई थी।
बड़ी बहन ने जब उसे अचेत अवस्था में लटके देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव परिजन को सौंप दिया। नहर बाजार निवासी स्व. रामू सक्सेना की 10 वर्षीय बेटी जया देहाती इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी।